फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक करोड़ से बदलेगी बेहटा जयसिंह व धुरैटा के स्कूलों की तस्वीर

Wed, 07 Aug 2024 04:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। मुख्यमंत्री उच्चीकृत विद्यालय के लिए चयनित बेहटा जयसिंह और धुरैटा के कंपोजिट विद्यालयों के कायाकल्प पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों स्कूलों में अब विद्यार्थियों को लैब, लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

विकासखंड बहजोई की ग्राम पंचायत बेहटा जयसिंह और पंवासा की ग्राम पंचायत धुरैटा के कंपोजिट विद्यालय को उच्चीकरण के लिए चयनित किया गया था। अब इन दोनों स्कूलों को शासन की ओर से करीब एक करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। इसके तहत बेहटा जयसिंह के कंपोजिट स्कूल को 57.15 लाख व धुरैटा के कंपोजिट स्कूल के लिए 49.07 लाख रुपये की धनराशि का बजट शामिल है।
जिला समन्वयक निर्माण सचिन सक्सेना ने बताया कि इन विद्यालयों में करीब 10 लाख रुपये की लागत से साइंस लैब, दो लाख रुपये से लाइब्रेरी, 12 लाख रुपये से आईसीटी लैब व चार लाख रुपये से स्मार्ट क्लास बनेंगी। वहीं विद्यालयों में गार्ड रूम व मिडडे मील शेड समेत अतिरिक्त कक्ष भी निर्माण किए जाएंगे। जिला समन्वयक निर्माण ने बताया कि गार्ड रूम व मिडडे मील शेड समेत अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था यूपी सिडको मुरादाबाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इन कंपोजिट विद्यालयों के उच्चीकरण से गांव क्षेत्र समेत आसपास के कई गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें