संभल। नगर के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बालिका के साथ बीते शुक्रवार को रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। बालिका की मां ने आरोपी से शिकायत की तो वह धमकाने लगा। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बालिका की मां ने बताया कि दो अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे उनकी सात वर्षीय बेटी घर से समोसे लेने के लिए निकली थी। जब वह काफी समय तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की। इस दौरान वह रोती हुई घर लौटी और उसने बताया कि रिश्ते के मामा ने रास्ते से पकड़कर घर में बंद कर लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बालिका की मां ने बताया कि लोकलाज के चलते वह खमोश रही और आरोपी से शिकायत की। आरोपी ने धमकाया और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।