फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी खेलकूद की फोटो

Sat, 14 Nov 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब खेलकूद की गतिविधियों का ब्योरा ऑनलाइन रखा जाएगा। स्कूलों में बच्चों द्वारा खेले जा रहे खेलों और खेल सामग्री के उपयोग की जानकारी प्रेरणा पोर्टल पर तस्वीरें और विवरण के साथ अपलोड करनी होगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी पोर्टल पर दर्ज गतिविधियों की नियमित जांच करेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब डेढ़ लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियां भी कराई जाती हैं। अब स्कूलों में खेलकूद कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिक्षकों को खेल गतिविधियों की तस्वीरें और उनका विवरण पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। विभाग के अधिकारी अपलोड की गई तस्वीरों के माध्यम से स्कूलों में खेलकूद की स्थिति पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

हर साल स्कूलों के लिए लूडो, कैरम, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और बैटबॉल जैसी खेल सामग्री खरीदी जाती है। कई स्कूलों में यह सामग्री रखी रहती है लेकिन उसके उपयोग की निगरानी भी अब विभाग करेगा। शिक्षकों को बच्चों को खेलों में शामिल कर उनकी गतिविधियों का रिकॉर्ड रखना होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खरीदी गई सामग्री का पूरा उपयोग हो।
खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को खेल गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए हैं। खेल के दौरान बच्चों की तस्वीरें और गतिविधियों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इससे स्कूलों में खेल सामग्री के सही इस्तेमाल की जानकारी मिल सकेगी। बीईओ स्तर से भी इन गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें