फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फोटो स्टूडियो में तोड़फोड़, कैमरे तोड़े, गल्ले से रुपये लूटे

Mon, 31 Aug 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न अड्डे पर शनिवार शाम फोटोग्राफी की दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और गल्ले से नकदी लूटने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने तीन लोगों के खिलाफ असमोली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमरोहा जनपद के थाना डिडौली क्षेत्र के कस्बा चौधरपुर निवासी विनोद सिंह ने बताया कि उसकी मढ़न अड्डे पर फोटोग्राफी की दुकान है। वह कई साल से यहां स्टूडियो चला रहे हैं। आरोप है कि शनिवार 29 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ युवक दुकान के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे।
विनोद ने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी जबरन दुकान के अंदर घुस गए और वहां रखे कैमरे और अन्य सामान तोड़कर फेंक दिया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। जाते समय आरोपियों ने दुकान के गल्ले में रखे करीब 2500 रुपये भी निकाल लिए। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव किया और पीड़ित को संभाला। सीओ अमन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें