फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परीक्षा में बैक आने पर छात्राओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं छात्राएं। - फोटो : प्रदर्शन करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
चंदौसी। एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज की बीकॉम, बीएससी और बीए सेमेस्टर के अधिकांश छात्राओं की अनिवार्य विषय फूड न्यूट्रीशन एंड हाइजीन के परीक्षा परिणाम में बैक आ गई। इससे नाराज छात्राओं ने बृहस्पतिवार को कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की तरफ से दस नंबर दिए जा रहे हैं। लेकिन दस नंबर के बावजूद भी ज्यादातर छात्राएं अनिवार्य विषय की परीक्षा में पास नहीं हो पा रही है। छात्राओं की मांग है कि उन्हें उनकी कॉपी दिखाई जाए।
अधिकांश छात्राओं की अनिवार्य विषय फूड न्यूट्रीशन एंड हाइजीन की परीक्षा में बैक आ गईं। तो किसी-किसी छात्रा के रिजल्ट में नॉट क्लियर लिखा हुआ आया। इससे नाराज छात्राओं ने बृहस्पतिवार को कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने बताया कि अनिवार्य विषय फूड न्यूट्रीशन एंड हाइजीन की परीक्षा 100 नंबर की थी। जिसमें 33 नंबर लाने पर परीक्षा पास हो रही थी। इस परीक्षा को अच्छे से देने पर भी ज्यादातर छात्राओं की बैक आई है। कॉलेज व विश्वविद्यालय की लापरवाही के चलते उनकी अनिवार्य विषय के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी हुई है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि अब उन्हें कभी कॉलेज के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, तो कभी छात्राएं विश्वविद्यालय जा रही है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

अब ऐसे में छात्राओं को नए सत्र में फिर से अनिवार्य विषय की परीक्षा देनी पड़ेगी। जिसके उन्हें 1200 से 1500 रुपये खर्च करने पड़ेगे। छात्राओं ने अनिवार्य विषय की परीक्षा कॉपी दिखाने की मांग की। प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में अंशु, सोनाक्षी, संजना, ममता, वैशाली, रजनी, शिवानी, ज्ञानवती, काजल, प्रियम, पल्ल्वी, आलिया, कशिश आदि शामिल रहीं।
..................

बीए तीसरे सेमेस्टर की छात्रा हूं। फूड न्यूट्रीशन एंड हाइजीन विषय की परीक्षा में दस नंबर दिए गए है। अब विश्वविद्यालय की तरफ से दस नंबर दिए जा रहे हैं। जिसका कोई फायदा नहीं।
स्नेहा, छात्रा
....................

बीए के पहले सेमेस्टर की अनिवार्य विषय की परीक्षा में 17 नंबर आए हैं। जबकि परीक्षा अच्छे से दी थी। मांग कर रहे हैं कि हमें कॉपी दिखाई जाए। लेकिन कॉपी नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

कंचन गोस्वामी, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें