फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आधार कार्ड के लिए भटक रहे लोग

Thu, 12 Sep 2024 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए परेशानी बरकरार है। लोग आधार केंद्रों पर सुबह से लाइन में लगकर शाम को निराश होकर लौटने के लिए मजबूर हैं। जिले की पांच बैंक शाखा में कार्य शुरू कराने के लिए अनुमति मांगी गई है। इन बैंक शाखा में आधार कार्ड संबंधित कार्य करने की अनुमति मिले तो समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक महीने से आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए बैंक शाखा और डाकघर में चक्कर लगा रहे हैं। संसाधन कम होने के चलते लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिले की 14 बैंक शाखाओं में आधार कार्ड संबंधित कार्य किए जाने थे। इसमें इस समय संभल की बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, गुन्नौर की इंडियन बैंक और चंदौसी की एसबीआई शाखा में आधार कार्ड बनाने और संशोन का कार्य किया जा रहा है। अन्य 10 बैंक शाखाओं में यूआईडीआई ने रोक लगा दी है। चंदौसी और संभल के मुख्य डाकघर में तकनीकी दिक्कत बताई जा रही है। जिसके चलते कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। अब बैंक शाखाओं में कार्य करने के लिए एलडीएम द्वारा अनुमति मांगी गई है। एलडीएम अमित विश्नोई ने बताया कि चंदौसी, असमोली और बहजोई की एचडीएफसी बैंक शाखा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मोहम्मदपुर टांडा और संभल की शाखा में काम कराने के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी। मालूम हो इस समय परिषदीय विद्यालय और राशन कार्ड के लिए आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं।
क्या बोले लोग

-पिछले 15 दिन से आधार कार्ड बनवाने के लिए बहजोई चंदौसी और संभल के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है। -मिथलेश यादव, गांव अतरासी।
-पिछले छह महीने से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। जिले में जहां जाते हैं वहां भीड़ होती है और नंबर तक नहीं आता। यही हाल हर दिन रहता है। -उमेश चौहान, गांव पवांसा
विज्ञापन

-राशन कार्ड केवाईसी के लिए आधार कार्ड में संशोधन होना है। इसके लिए चंदौसी, गुन्नौर और संभल तक घूम आया लेकिन आधार कार्ड का संशोधन नहीं हो सका। -सतीश कुमार, परतापुर
-बेटा और बेटी के आधार कार्ड में संशोधन होना है। विद्यालय में आधार कार्ड लगना है। अपने जिले में कार्य नहीं हो सका तो अमरोहा तक चला गया लेकिन वहां भी यही हाल है। 22 सितंबर को बुलाया है। -संजीव कुमार, सिरसा।
-जिले में पांच बैंक शाखाओं में आधार कार्ड संबंधित कार्य के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा। चार बैंक शाखा में कार्य चल रहा है। -अमित विश्नोई, एलडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें