फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गांव में फैले कीचड़ और गंदगी से लोग परेशान, जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव धुरैटा के लोगों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव में गंदगी पसरी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके समस्या के समाधान की मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालो में शामिल कमेश सिंह ने बताया कि मोहल्ले में पिछले कई महीने से जलभराव कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से कई बार शिकायत की, लेकिन सफाई का कार्य नहीं कराया गया।
कीचड़ में पनप रहे मच्छरों से मोहल्ले में संक्रमण होने का अंदेशा बना है। परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी इसी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस दौरान ज्ञानवती, शकुंतला, विक्की, रीना देवी, नथिया, कुसुमा देवी, नीरज, मिथलेश देवी, शारदा देवी, चमन सिंह, आदेश बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें