फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोटगर्बी में बिजली संकट से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोटगर्बी में ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है, जो पिछले दो साल से है। लोगों का कहना है कि ट्रिपिंग के कारण हादसा होने का डर रहता है। बिजली के उपकरण भी फूंकने का डर बना रहता है। मोहल्ले में छह हजार की आबादी है। लोगों का कहना है कि कई बार फोन करने पर लाइनमैन पहुंचता है, इससे हादसों का खतरा ज्यादा रहता है। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

यह बोले लोग

- छह हजार की आबादी है, कई साल से ट्रिपिंग की समस्या है। आए दिन तार टूटकर गिरते हैं। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - शुऐब, कोटगर्बी

- रात में भी तार टूटकर गिर जाते हैं। परेशान होते हैं तो बिजली कर्मियों को फोन करके बुलाना पड़ता है और फिर लाइन चालू हो पाती है। कई साल से समस्या बनी हुई है। - नासिर हुसैन, कोटगर्बी
विज्ञापन

- कई बार तार टूट जाते हैं। इससे लोग बामुश्किल बच पाते हैं। कभी कभी आग भी लग जाती है। जिससे हादसा होने का डर रहता है। -कादिर, कोटगर्बी
- जमीन पर तार टूटकर गिर जाते हैं, इससे करंट लगने का डर रहता है। फाल्ट तो आए दिन होते रहते हैं कोई सुनने को तैयार नहीं है। -फाहद, कोटगर्बी

- रिवैंप योजना के तहत बिजली के तारों को बदलवाया जा रहा है। काम चल रहा है। जल्द ही लोगों को समस्या से छुटकारा मिलेगा। - डीके गुप्ता, एक्सईएन, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें