फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बिजली निगम द्वारा घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का लोगों ने विरोध किया। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बिजली निगम द्वारा शनिवार को मोहल्ला महमूद खां सराय, तुर्तीपुर इल्हा और आसपास क्षेत्र में बिजली के तार बदल गए। लोगों का आरोप है कि पहले घरों की लाइन काट दी गई। जोड़ने के लिए कहा तो स्मार्ट मीटर लगवाने का दबाव बनाया गया। कई घरों पर स्मार्ट मीटर लगा भी दिए गए। लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों ने यह भी कहा कि अगर बिजली निगम द्वारा पुराने मीटर बदले जा रहे हैं तो पोस्टपेड मीटर ही लगाए जाएं।
स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाए क्योंकि इसमें बिल ज्यादा आ रहा है। तुर्तीपुर इल्हा के मुम्ताज हुसैन का कहना रहा कि बिजली के तार बदले गए हैं। कर्मचारी कह रहे हैं कि स्मार्ट मीटर लगवाया जाएगा तभी बिजली लाइन जोड़ी जाएगी। हमें स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना है। बिजली की लाइन जोड़ी जानी चाहिए। महमूद खां सराय निवासी मोहम्मद फाजिल ने कहा कि सुबह के वक्त लाइन काट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे तो लाइन नहीं जोड़ी जाएगी। मजबूरी में स्मार्ट मीटर लगवाना पड़ा। बिजली निगम के एक्सईएन रघुनाथ तित्तल ने कहा कि जो लोग बिजली की चोरी करते आए हैं, वही विरोध कर रहे हैं। सरकार के आदेश के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें