सरायतरीन। पवांसा में स्थित श्रीमती मनोरमा राघव आदर्श इंटर कॉलेज में मंगलवार को भाजपा की केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम हुआ।
मुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू पूर्व ने बताया कि केंद्र की सरकार के द्वारा 11 वर्षों में सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ कार्य किए गए हैं। प्रत्येक पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ सरकार के द्वारा दिया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की बेहतर योजनाओं का बिना भेदभाव के गरीब परिवारों को लाभ दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार के 11 वर्ष का बेहतर कार्यकाल रहा है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने बूथ पर कार्य करते रहें, जिससे की संगठन को मजबूत बनाया जा सके। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गंगाराम सैनी, डॉ.महेश प्रजापति, हरिद्वार लाल सैनी, डॉ.संतोष यादव, गौरव राघव, चौधरी गजेंद्र सिंह, राहुल यादव, योगेंद्र यादव, यशपाल आदि रहे। संवाद