फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा नेता की हत्या के दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर की पूछताछत

Thu, 19 Jun 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव दबथरा हिमंचल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी धर्मवीर उर्फ धम्मा और नेमपाल को दूसरी बार रिमांड पर लेकर दस घंटे पूछताछ की। हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त जहर की शीशी और सिरिंज बरामद की है। पूछताछ के बाद हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दबथरा हिमंचल गांव में षड्यंत्र के तहत 10 मार्च को भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव के पेट में जहरीला इंजेक्शन घोंपकर बाइक पर सवार तीन लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई थी। जबकि इसमें मृतक के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव के द्वारा ब्लाक प्रमुख रवि यादव एवं महेश यादव सहित चार नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जबकि 25 मार्च को पकड़े गए लोगों से गहनता से पूछताछ किए जाने पर मैढ़ोली गांव के धर्मवीर उर्फ धम्मा एवं ढड़वारा गांव के नेमपाल का भी नाम प्रकाश में आया था। इन दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया था। इन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। इन दोनों की पकड़ने के लिए बदायूं, चंदौसी, प्रयागराज न्यायालय में थाने का पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन दोनों हत्यारोपियों ने चकमा देते हुए चोरी के अलग-अलग मामलों में बदायूं कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी संत कुमार को चार्ज से हटा दिया था। जबकि लापरवाही बरतने में सब इंस्पेक्टर रामविरेश यादव एवं कांस्टेबल सौरभ तथा शुभम को भी लाइन हाजिर कर दिया गया था। बुधवार को पुलिस ने दोबारा से धर्मवीर उर्फ धम्मा और नेमपाल को रिमांड पर लेकर 10 घंटे पूछताछ की और हत्या में प्रयोग की गई जहर की शीशी और सिरिंज बरामद की है।
विज्ञापन

30 मई को भी रिमांड पर लिए गए थे दोनों हत्यारोपी
थाना पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को 30 मई को भी दस घंटे की रिमांड पर लेकर भाजपा नेता की हत्या संबंधित विशेष जानकारी जुटाई गईं थी। वहीं जानकारी में पुलिस ने नेमपाल की निशानदेही पर बिलासपुर गांव के जंगल से दो कारतूस के साथ तमंचा तो धर्मवीर ऊर्फ धम्मा की निशानदेही पर सैमला भूड़ गांव के जंगल से घटना में इस्तेमाल की गई सफेद अपाचे बाइक बरामद की गई थी। उस समय दोनों ने षड्यंत्र के तहत घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। जबकि 18 जून को फिर से दोनों हत्यारोपियों को दस घंटे की रिमांड पर लेकर पुलिस ने हत्या के संबंध में जानकारी जुटाई गई है।
भाजपा नेता हत्याकांड में धर्मवीर उर्फ धम्मा एवं नेमपाल को बुधवार को दस घंटे की रिमांड पर लिया गया था। जबकि दोनाें हत्यारोपियों की निशानदेही पर मेरठ बदायूं हाईवे स्थित सेंजना मुस्लिम गांव के नजदीक पीपीएस कालेज के पीछे से हत्या में प्रयुक्त जहर की शीशी एवं सिरिंज को बरामद कर लिया गया है। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।-दीपक तिवारी, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें