पिथौरागढ़ स्थित नामिक सबसे दूरी वाला मतदान केंद्र है।
- फोटो : AmarUjala
योगी सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही जमीनी स्तर पर लाभ का आंकलन कर रही है। ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से गांवों के विकास की योजना है। इसके तहत सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू हुआ है।
इसके तहत सरकारी विभागों की सात योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाया जाएगा। उन्हें बिजली और गैस कनेक्शन मिलेंगे। बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा। अभियान के तहत संतृप्तीकरण के लिए जनपद संभल में 47 गांवों का चयन हुआ है।
जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रत्येक गांव के लिए एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि पांच मई तक गांवों को संतृप्त करा दिया जाए। नोडल अधिकारी कार्ययोजना तैयार कर संबंधित उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को जल्द ही मुहैया कराएंगे।