फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 23 Jun 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
गंगा दशहरा के मौके पर राजघाट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। गंगा तट पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर मन्नत मांगी। जिसके बाद विशेष पूजा-अर्चना कर मेले में खरीदारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान गंगा तट मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा गंगा।  
विज्ञापन


दशहरा के मौके पर जिले के प्रमुख स्नान घाट राजघाट पर शुक्रवार की सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा किनारे दिखाई दी। हजारों की तादात में गंगा तट पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान की डुबकी लगाई।


गंगा तट पर धूप, दीप व आरती के साथ विशेष पूजा अर्चना की। कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर  हवन में आहुति समर्पित की तो कुछ ने अपने पूर्वजों के नाम की भगत बजवाई। जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन



 गंगा तक पहुंचे दर्जनों श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। जहां काफी संख्या में मुंडन संस्कार भी हुए। दोपहर दो बजे तक गंगा तट पर भारी भीड़ रही और शाम चार बजे के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी होने लगी। देर शाम तक स्नान का सिलसिला जारी रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें