फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आधार बनवाने और संशोधन कराने को दूसरे शहरों तक दौड़ लगा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। जिले में आधार कार्ड बनवाना और संशोधन कराना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आधार संबंधित काम कराने के लिए वह दूसरे जनपदों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन


सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड अनिवार्य है। इन दिनाें राशन कार्ड की ई-केवाईसी हो रही है। छात्रों को भी आधार की जरूरत है। ऐसे में आधार केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। लोग नए आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने पहुंच रहे हैं। लेकिन सीमित केंद्र होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। सुबह से ही सेंटरों पर लोगों की भीड़ लग जाती है।

चंदौसी शहर में मुख्य डाकघर के अलावा बड़े बाजार और ब्रह्म बाजार के उप डाकघर में आधार संबंधित कार्य हो रहे हैं। यहां समिति संख्या में लोगों के कार्य किए जा रहे हैं। जबकि, बड़ी संख्या में लोग केंद्रों के चक्कर लगा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं आधार केंद्र संचालित नहीं हैं। ऐसे में लोग दूसरे जिलों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, कुछ केंद्र संचालक लोगों की जरूरत का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील में भी बंद पड़े सेंटर
गुन्नौर तहसील में एक भी आधार केंद्र संचालित नहीं है। यहां बीते दिनों बबराला और गुन्नौर डाकघर में आधार संबंधित कार्य किए जा रहे थे, लेकिन अब दोनों ही सेंटर बंद पड़े हैं। ऐसे में तहसील क्षेत्र के लोग बुलंदशहर के नरौरा, अनूपशहर और बदायूं के सहसवान तक की दौड़ लगा रहे हैं। आधार केंद्र क्यों बंद पड़े हैं, इसका अधिकारियों के पास भी जवाब नहीं है।
नरौली में भी लग रही भीड़
नरौली डाकघर में आधार संबंधित कार्य कराने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। यहां भी गुन्नौर तहसील समेत बनियाखेड़ा ब्लॉक के दर्जनों गांवों से लोग आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने आ रहे हैं। पोस्टमास्टर दलपत सिंह ने बताया कि एक दिन में 35-40 लोगों के काम हो पाते हैं। जबकि, बड़ी संख्या में लाेग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें