फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हनुमानगढ़ी में जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे लोग

Thu, 05 Jun 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सड़क नीचे होने की वजह से वार्ड चार हनुमानगढ़ के मोहल्ला नई बस्ती में लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा है। लोग परेशान हैं। कहा कि मोहल्ले की सड़क नीची हो गई है। जिससे नालियों के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी के मोहल्ला नई बस्ती में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इस वजह से मोहल्ले की एक सड़क नीची हो गई है। जिस वजह से नालियों के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को आने जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। गंदा पानी यहां के घरों तक में आ जाता है। जलभराव की वजह से मच्छर भी पनप रहे हैं। जिससे बीमारियों के फैलने की आशंका है। छोटे बच्चों को गंदगी के बीच होकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। जिससे उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। बताया कि कई बार लिखित व मौखिक रूप से जनप्रतिनिधियों के अलावा शासन से सड़क ऊंची करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




-सड़क ऊंची करवाने के लिए कई बार अधिकारियों व जनप्रतिधियों को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। - विवेक शर्मा
-जनप्रतिनिधि भी सिर्फ जलभराव की समस्या को दूर करने का आश्वासन ही दे रहे हैं। उन्हें मोहल्ले के लोगों की परेशानी चिंता नहीं हो रही। -महेंद्र सिंह
-जलभराव से मोहल्ले के लोगों को कहीं भी जाने के लिए गंदे पानी के बीच में से होकर गुजरना पड़ रहा है। कोई भी हमारी परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहा। -राजीव मिश्रा
विज्ञापन

-मोहल्ले में जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। साथ ही चारों तरफ गंदगी के अंबार लगे हैं। जिससे काफी दिक्कत हो रही है। -सुंदरलाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें