संभल। मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के परिसर में छात्र अभिप्रेरण कार्यक्रम में नव प्रवेशित बीएड छात्रों से डीआईओएस श्यामा कुमार ने संवाद किया। उन्होंने शिक्षा प्रशासन तथा शिक्षा में नैतिकता विषय पर कहा कि आज के दौर में देश की शिक्षा व्यवस्था को उन्नत बनाने के लिए कुशल शिक्षकों के साथ कुशल शिक्षा प्रशासकों की भी जरूरत है।
कहा कि छात्रों में उच्च स्तर की नैतिकता विकसित करने के लिए शिक्षा में नैतिकता का संचारक शिक्षकों को ही बनना है। डॉ. शहजाद अहमद ने शिक्षक तथा आधुनिक तकनीक का शिक्षण में महत्व समझाया। अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सहील खान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार रखे तथा लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान संयोजिका डॉ. फराह, दीबा बज्मी, डॉ. शाजली हसन, डॉ. विजयता परवेज, प्रदीप कुमार, डॉ. नुसायबा, डॉ. पूजा त्यागी, डॉ. मुबीन जेहरा आदि रहे। संवाद