फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पीसीएस प्री परीक्षा आज, केंद्र पर डेढ़ घंटा पहले पहुंचे अभ्यर्थी

विज्ञापन
संभल के एमजीएम कॉलेज केंद्र में पीसीएस परीक्षा की तैयारी कराते प्राचार्य। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जिले के 13 केंद्रों पर आज पीसीएस प्री परीक्षा कराई जाएगी। दो पालियों में यह परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 5688 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी समय देखने के लिए साधारण कलाई वाली घड़ी पहनकर आ सकते हैं। इसकी अनुमति आयोग के द्वारा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। इस पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे पहुंचना होगा। जबकि दूसरी पाली 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। इस पाली के लिए एक बजे तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन

इनको बनाया गया केंद्र
परीक्षा के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज, हयातनगर, एमजीएम महाविद्यालय, संभल, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, संभल, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, संभल, हिंद इंटर कॉलेज, संभल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संभल, जेडयू इंटर कॉलेज, सरायतरीन, चंदौसी इंटर कॉलेज, एसएम कॉलेज, चंदौसी, एसएम इंटर कॉलेज, चंदौसी, नानक चंद इंटर कॉलेज, चंदौसी, इंटरमीडिएट कॉलेज, बहजोई, हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, बहजोई को केंद्र बनाया गया है। बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला भी शनिवार की शाम से शुरू हो गया है।
00000
जहां के होंगे अभ्यर्थी, वहां के लिए मिलेगी रोडवेज बस सेवा
पीसीएस प्री परीक्षा देने के लिए संभल जिले में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम ने भी तैयारी की है। संभल रोडवेज बस अड्डे से मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा सहित अन्य शहरों के लिए तो व्यवस्था रहेगी ही, साथ में अभ्यर्थी के जहां के होंगे, वहां के लिए भी बसें मिलेंगी। इस संबंध में कार्यवाहक प्रभारी असगर का कहना है कि जिस शहर के लिए अभ्यर्थियों को जाना होगा, वहीं के लिए बसों को भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

000000000
सभी केंद्रों के नजदीक बनाई गई पार्किंग, यातायात पुलिस रहेगी तैनात
जिले के 13 परीक्षा केंद्रों के नजदीक यातायात पुलिस द्वारा वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई हैं। संभल के एमजीएम कॉलेज के परिसर में पार्किंग बनाई है। अन्य परीक्षा केंद्र के आसपास व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्राें पर एक कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। जिससे अव्यवस्था न बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें