चंदौसी(संभल)। सहज पार्थ समाज सेवा समिति ने शनिवार को नगर के एक होटल में भगवान तन्वंतिर की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी के पति रामपाल सिंह ने कहा भगवान धन्वंतरि को देवताओं के चिकित्सक के रूप में जाना जाता है। मुख्य वक्ता अशफाक भारती ने कहा आज के दिन सोना, चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। समिति अध्यक्ष डॉ. टीएस पाल ने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी वजह से भगवान धन्वंतरि के प्रकटोत्सव के रूप में धनतेरस का पर्व देशभर में मनाया जाता है। डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने बताया कि हम पिछले दो दशक से निरंतर भगवान धन्वंतरि को उनके अवतरण दिवस पर याद करते आ रहे हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने सभी से आयुर्वेदिक दवाओं व स्वदेशी सामान अपनाने का आग्रह किया। संचालन समिति अध्यक्ष डॉ. टीएस पाल ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सतीश सिंह, अनुरुद्ध शंखधार, हरिओम शर्मा, मो. मुस्तकीम, रतन वार्ष्णेय, डॉ. जयशंकर दुबे, संगीता सिंह, संजय सैनी, विपिन वार्ष्णेय, मोक्षिका शर्मा, आशा गोस्वामी, सहज सिंह, डॉ. डीके अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।