फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने लखनऊ में किया जिला मुख्यालय का शिलान्यास, मना जश्न

Sat, 24 Dec 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संभल
विज्ञापन
लखनऊ मेें सीएम द्वारा संभल मुख्यालय समेत शुरू विभिन्न परियोजनाओं के पत्‍थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। संभल जिले का मुख्यालय पवांसा में बनाए जाने के लिए 20 दिसंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिलान्यास कर दिया है। शिलान्यास की सूचना मिलते ही संभल में मिठाई बांटी गई। जश्न मनाया गया। पवांसा में भी आमतौर पर लोग उत्साहित है।
विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद का लोगों ने आलमसराय और मंडी किशनदास सराय में भव्य स्वागत किया। उन्हें तथा उनके बेटे व सपा नेता सुहेल इकबाल को लोगों ने अपने हाथों से उठा लिया और मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्री जिंदाबाद के नारे लगाए। कई स्थानों पर सपाईयों ने मिठाई बांटी।

एक दूसरे व्यापार मडंल ने सीएम के साथ साथ कैबिनेट मंत्री को मुख्यालय के शिलान्यास की बधाई दी। चौधरीसराय में नगर सपा की ओर से मिठाई बांटी गई। इसी तरह से पवांसा में लोगों ने खुशी व्यक्त की है। संभल के अधिवक्ताओं ने खुशी में मिठाई वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें