फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आरोग्य मेले में पहुंचे खांसी, बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। कभी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। रविवार को कस्बा सीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में 95 मरीज अपना उपचार कराने के लिए पहुंचे। इनमें बुखार व बदन दर्द के 20, खांसी के दस, पेट के 25, त्वचा रोगी 16 व एनीमिया के 15 और अन्य बीमारियों के 11 मरीज रहे। साथ ही, आठ प्रसूताओं व पांच टीबी संदिग्ध मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसर डॉ. एच रहमान ने बारी-बारी से सभी मरीजों की सेहत की जांच कर उन्हें उनकी बीमारी से संबंधित दवा व जरूरी सलाह दी। चिकित्सक ने बताया कि इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इसकी वजह से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सलाह दी कि दोपहर में तेज धूप में निकलने से बचे, अगर ज्यादा जरूरी काम हो, तो सिर ढककर ही धूप में निकले। इस मौके पर फार्मासिस्ट अभिषेक यादव, एलटी दुर्गेश यादव, नरेश चंद्र, अंजुम इदरीशी आदि मौजूद रहीं। संवाद
.................
जुनावई में 115 मरीजों का हुआ उपचार
जुनावई। कस्बे की अहरौला नौआबाद पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बुखार के 16, पेट के 17, त्वचा रोगी 26, एनीमिया के चार, सर्दी, खांसी व जुकाम के 22, शुगर के तीन, नेत्र के छह, बीपी के पांच सहित अन्य बीमारियों के 15 मरीज रहे। साथ ही एक टीबी संदिग्ध मरीज की जांच की गई। चिकित्सक डॉ. राज कुमार गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोगों को बदन दर्द, बुखार, खांसी व पेट की समस्या ज्यादा हो रही है। इस मौके पर पवन कुमार, महेंद्र सिंह, पुरूषोत्तम शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अंशिका शर्मा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

.....................
नियमित योग करने की सलाह
बबराला। कस्बे के पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, बदन दर्द, खांसी व पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। चिकित्सक डॉ. विनय गंगवार ने बताया कि आरोग्य मेले में 53 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि गर्मी के मौसम में बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है, गलत दिनचर्या व खानपान की वजह से लोग जल्दी जल्दी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे मरीजों को ताजी भोजन खाने की सलाह दी गई है। साथ ही, उन्हें बताया गया है कि नियमित रूप से योग व व्यायाम करें, ताकि पाचन शक्ति मजबूत बने। इस अवसर पर फार्मासिस्ट लक्ष्मीकांत शर्मा, एलटी मानवेंद्र कुमार शर्मा, विशेष कुमार शर्मा, मंजू देवी, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें