संभल। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिल दहला देने वाला मंजर है। एक व्यक्ति ऑक्सीजन का सिलेंडर लगाकर संभल जिला अस्पताल पहुंचता हैै और काफी इंतेजार के बाद लौट जाता है।
वीडियो में बताया जा रहा है कि किसी ने अस्पताल में भर्ती नहीं किया। जबकि उस व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। और इसलिए ही वह ऑक्सीजन का पूरा सिलेंडर लगाकर जिला अस्पताल तक पहुंचा था। यह वीडियो सोमवार की देर रात का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति एक ई-रिक्शा में सवार है और उसने ऑक्सीजन का पूरा सिलेंडर लगाया हुआ है।