फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार पैथ लैब कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। धनारी से बबराला की ओर आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम कार और स्कूटी की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार पैथ लैब कर्मी गोविंद (18) की मौत हो गई। चालक मौके पर अपनी कार को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


थाना धनारी के गांव मुढ़ैना निवासी गोविंद धनारी कस्बा में ही निजी पैथोलॉजी लैब पर काम करते थे। बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे करीब वह बबराला की ओर से सैंपल लेकर स्कूटी से धनारी लौट रहे थे। जैसे ही वह अपनी स्कूटी से कस्बा धनारी से पहले आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सोनू ढाबा के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।
हादसे में स्कूटी सवार गोविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक अपनी कार को छोड़ कर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को बहजोई सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें