फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों के धमाकों से पांच झुलसे, एक गंभीर

Thu, 03 Nov 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव में रविवार की रात करीब नौ बजे दिवाली में पटाखे फोड़ने के लिए एक भाई बहन और पड़ोसी ने गंधक पोटाश को हथौड़ी में रखकर दागने की योजना बनाई। महेंद्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र इंद्रपाल सिंह, उसकी चौदर वर्षीय बहन चंद्रकांता व पड़ोसी हरी सिंह का 15 साल का पुत्र सतीश सिंह गंधक पोटाश को पीस रहे थे। बताते हैं कि पास में ही चूल्हा जल रहा था।

पास में ही गंधक और पोटाश को एक साथ मिलाकर पीसने लगे। ऊपर से तवा ढकने की कोशिश की लेकिन इसी बीच एक चिंगारी आकर गिरी और एक तेज धमाका हो गया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिकित्सालय ले जाया लेकिन वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। इंद्रपाल की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

इधर गुन्नौर के रसूलपुर गांव में हुकुम सिंह का बारह वर्षीय पुत्र कुंवरपाल रविवार की रात आतिशबाजी छोड़ रहा था। जब पटाखे कम रह गए तो वह पटाखे को हाथ से पकड़कर जलाने के बाद फेंकने लगा। एक पटाखा फेंकने से पहले ही जोरदार धमाके के साथ फटा, जिससे उसकी दायें हाथ की चार अंगुलियां उड़ गई। घायल होकर मौके पर गिर गया। उसे राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन



इधर थाना कुढ़  फतेहगढ़ के ग्राम रीठ निवासी ओमकार मौर्य की बारह वर्षीय पुत्री शिवानी सोमवार की सुबह 6.30  बजे रात छोडे गए पटाखों के कूड़े को इकट्ठा करके जला रही थी। कूड़े में कुछ  पटाखे ऐसे थे जो छूटने से रह गए थे। जैसे ही शिवानी ने कूड़ में आग लगाई। उसमें विस्फोट हुआ और पास खड़ी शिवानी बुरी तरह झुलस गई। शोर होने पर परिजन  उसके पास पहुंचे। हालत देखकर उसे तत्काल गांव में ही निजी चिकित्सक के ले गए। उसने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। शिवानी को शहर के एक निजी चिकित्सक के भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें