फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएम व सीडीओ ने फावड़ा चलाकर मनरेगा पार्क में की कैच द रेन की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ब्लॉक के गांव बेहटा जयसिंह स्थित मनरेगा पार्क में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने कैच द रेन अभियान की शुरुआत की। मंगलवार को मनरेगा पार्क में डीएम व सीडीओ की ओर से फावड़ा चलाकर वर्षा जल संरक्षण के लिए ट्रेंच खुदाई कार्य किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में मनरेगा पार्क व गोशालाओं में भूमिगत जलस्तर की वृद्धि के लिए ट्रेंच बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत जिले भर में मनरेगा के माध्यम से ट्रेंच खुदाई का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि एक बार में वर्षा जल भरने से 453 लीटर पानी से ग्राउंड वाटर रीचार्ज होगा। इस प्रकार इस मनरेगा पार्क में कुल 900 ट्रेंच खुदाई की जाएगी। इसके अलावा सभी ब्लॉकों के मनरेगा पार्क व गोशालाओं में करीब पांच हजार ट्रेंच की खुदाई की जाएगी। इससे करीब 22 लाख 65 हजार लीटर पानी रीचार्ज होगा। इस बीच डीडीओ राम आशीष व डीआईओ बृजेश कुमार समेत बीडीओ ओमवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें