नोएडा के एक्सपो मार्ट में सरायतरीन के स्टॉल पर फोटो फ्रेम देखते विदेशी बायर।
- फोटो : अमर उजाला
जार्डन और कोलंबिया देश के लोगों ने सरायतरीन में बनी ज्वैलरी को पसंद किया है। पांच दिन तक नोएडा में हुए स्प्रिंग फेयर में सरायतरीन के हैंडीक्राफ्ट को कुछ नए ऑर्डर मिले है। स्प्रिंग फेयर में मिले ऑर्डर से निर्यातक खुश नजर आ रहे हैं।
नोएडा में 16 फरवरी से शुरू हुए स्प्रिंग फेयर का सोमवार को समापन हो गया है। संभल के सरायतरीन में हड्डी- सींग से तैयार ज्वैलरी के आभूषण और बैग निर्माता विदेशी बायर्स को आकर्षित करने में सफल रहे। कुछ बायर्स ने गिफ्ट आइटम को भी खूब पसंद किया है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 50 से अधिक देशों के बायर्स पहुंचे है। सोमवार को साउथ अफ्रीका, यूूके, आस्ट्रेलिया, यूएसए से पहुंचे बायर्स ने सरायतरीन की ज्वेलरी पसंद की। वहीं जॉर्डन और कोलंबिया के बॉयर्स ने भी सरायतरीन की ज्वैलरी और लैदर बैग्स को पसंद किया। सबसे अधिक सरायतरीन में बनने वाली आर्टिफिशियल ज्वैलरी पसंद की गई है।
सरायतरीन के निर्यातक दीपक गुप्ता को करीब 2 करोड़ रुपये का ऑडर मिला है। इससे वह काफी उत्साहित हैं। वहीं मोहम्मद अहमद को को 1.37 लाख डॉलर के ऑर्डर मिल चुके हैं। जबकि सात लाख डॉलर के ऑर्डर अभी इन्क्वायरी में हैं जिनका मेच्योर होना बाकी है। इस बार स्प्रिंग फेयर में जार्डन और कोलंबिया के बायर्स भी शामिल हुए। उन्होंने ज्वेलरी को लेकर काफी क्वैरी की की। कुछ ने अपने ऑर्डर दिए हैं। जबकि कई बॉयर्स से निर्यातक संपर्क में बने हुए हैं। निर्यातक कमल कौशल वार्ष्णेय ने बताया कि हड्डी-सींग की ज्वेलरी हमारी पहचान है। बायर्स को यह पसंद आई है ये संभल के लिए गर्व की बात है। कई निर्यातकों को ऑर्डर मिले हैं। पांच स्टॉल लगे थे। सभी को कुछ न कुछ मिला है। निर्यातकों में उत्साह है। अब हम पूरी ऊर्जा के साथ ऑर्डर के लिए रणनीति बनाकर जुटेंगे। तय समय पर उन्हें पूरा किया जाएगा।