फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्कि धाम शिलान्यास: 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए पंडाल तैयार, पीएम मोदी करेंगे संबोधित..चौकस रहेगी सुरक्षा

Sat, 17 Feb 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास की तैयारियों जोरों पर हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन लगातार तैयारियां कर रहा है। पंडाल समेत अन्य व्यवस्थाएं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
संभल में कल्कि धाम महोत्सव के लिए पंडाल तैयार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में हजारों की संख्या में लोग पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर ही व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था पंडाल में की गई है। करीब दो हजार कुर्सियां शुक्रवार को पंडाल में लगाई गई हैं।

 

इसमें ब्लॉक के हिसाब से कुर्सियां लगी हैं। जिससे कार्यक्रम में शामिल लोगों के बैठने की व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे। कार्यक्रम में पुलिस-प्रशासन, श्री कल्कि धाम समिति के सदस्यों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी लगाए जाने हैं। जो व्यवस्थाओं को बनाएंगे। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे।

 

तैयारियां दस दिनों से बनाई जा रही हैं। अब लगभग तैयारियां पूरी हैं। छह हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। जिसमें तीन हेलीपैड वह बनकर तैयार हैं जहां प्रधानमंत्री और उनकी सुरक्षा कर्मियों के हेलीपैड उतरेंगे। मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों के हेलीपैड भी तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

साधु-संतों के ठहरने के लिए तंबू लगाए गए हैं। जहां शौचालय और पानी की व्यवस्था की गई है। श्री कल्कि धाम का शिलान्यास के लिए गर्भगृह को संवारा जा रहा है। इस गर्भगृह को संवारने का काम शुक्रवार को किया गया। श्री कल्कि धाम में दस गर्भगृह होंगे। जहां भगवान विष्णु के सभी दस अवतार होंगे।
 

दुनिया का यह पहला मंदिर होगा जहां भगवतान के अवतरित होने से पहले मंदिर बन रहा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि श्री कल्कि धाम का सपना 18 वर्ष पहले देखा था जो अब सच होने जा रहा है। कलियुग में भगवान कल्कि संभल में अवतरित होंगे। इसका जिक्र पुराणों में है। इसी आस्था के साथ श्री कल्कि धाम बनाने का संकल्प लिया था।

सभी जिलों से आएंगे कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के बाद कुछ मिनट मंच से संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए मंडल मुरादाबाद के सभी जिलों के भाजपाई जुटे हुए हैं। सभी जिलों से भाजपाई बसों में सवार होकर आएंगे। करीब 600 बसों के आने की संभावना है।

विज्ञापन

 

संभल जिले में ही 200 से ज्यादा बसें कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए लगाई जानी हैं। इसके लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है।  

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा कड़ी रहेगी। जिसको पूरा किया जा रहा। पीएमओ के अधिकारी व एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को परख रहे हैं। जिले के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने में जुटे हुए हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दिन करीब 1500 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। इसमें अधिकारी भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अतिथियों के बैठने और ठहरने की पूरी व्यवस्था है। 28 स्थानों पर पार्किंग बनाई गई हैं। शौचालय, पानी और साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था दुरूस्त है। -मनीष बंसल, डीएम, संभल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें