फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- अधिकतर सीटों में बदलेगा आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अबकी बार चक्रानुक्रम में आरक्षण लागू होगा। जिले में जो ग्राम पंचायतें आरक्षित थीं उनमें अधिकतर आरक्षण से बाहर होने के आसार हैं। यही स्थिति जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर होगी लेकिन पदों को तब आरक्षित किया जाएगा जब लखनऊ आरक्षित किए जाने वाले पदों की संख्या घोषित कर दी जाए।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि 1995 से 2015 तक पांच चुनाव हुए हैं जो सीटें इन चुनाव में आरक्षित रहीं है वे आरक्षण से बाहर आ सकती हैं। चक्रानुक्रम से अधिकतर पदों में आरक्षण बदलेगा। जो सीटें कभी किसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहीं हैं वे सीटें आरक्षित हो सकती हैं और जो सीटें पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित थीं वे अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो सकती हैं। जो महिला के लिए आरक्षित थीं वे किसी और वर्ग के लिए आरक्षित हो सकती हैं और दूसरी सीटें महिला के लिए आरक्षित हो सकती हैं। आरक्षण प्रक्रिया के बदलाव का असर सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें