संभल। लाइन लॉस रोकने के लिए अब सुबह के वक्त चेकिंग होगी। जिले में इसके लिए आठ टीमें बनाईं गईं हैं। चोरी रोकने का अभियान 31 मार्च तक चलेगा।
संभल जिले में विद्युत विभाग के तीन खंड और आठ उप खंड हैं। बबराला, चंदौसी, संभल में विद्युत विभाग के खंड हैं और प्रत्येक खंड में दो उपखंड हैं। प्रत्येक उप खंड अधिकारी के नेतृत्व में चेकिंग टीम का गठन किया गया है। अधीक्षण अभियंता आईपी सिंह ने बताया कि चोरी रोकने से राजस्व वसूली बढ़ेगी। इसीलिए 31 मार्च तक चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाना है। सुबह पांच बजे से बिजली विभाग की टीमें चेकिंग करेंगी। सबसे पहले उन फीडरों पर चेकिंग होगी जहां पर लाइन लॉस अधिक है। चंदौसी के हनुमानगढ़ी से चेकिंग के अभियान की शुरूआत की जा चुकी है। अब संभल में भी चेकिंग होनी है। ब्यूरो