फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के भरोसे के बाद राजपुर में भाकियू असली का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। विकासखंड के गांव राजपुर में चल रहा भाकियू असली का धरना अफसरों से वार्ता व ज्ञापन के बाद मिले आश्वासन पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित व पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी अशोक कुमार सिंह राजपुर में चल रहे भारतीय किसान यूनियन असली के धरने पर पहुंचे। यहां प्रदेश सचिव आशिक रजा व मंडल सचिव बाबूराम प्रजापति समेत दूसरे पदाधिकारियों ने अफसरों के समक्ष ग्राम पंचायत व राजस्व प्रशासन से संबंधित समस्याएं रखीं। काफी देर तक भाकियू असली के पदाधिकारियों व अफसरों बीच चली वार्ता में तय हुआ कि बुधवार को एडीओ पंचायत व राजस्व प्रशासन के अधिकारी गांव में शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

इस बीच भाकियू पदाधिकारियों की ओर से एसडीएम व सीओ को ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें बताया गया कि गांव राजपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है व कालेज का स्टाफ समय से नहीं आता है। कालेज परिसर की चारदीवारी भी नहीं है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा पड़ा है। ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जा कर बेच दिया गया है। राजस्वकर्मी भी इसमें शामिल हैं। प्रदेश सचिव ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के बाद अफसरों से मिले आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस बीच प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह भी मय पुलिस टीम के तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें