संभल। गांव सैफखां सराय में एक प्रत्याशी द्वारा एकत्र की गई भीड़ की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने भीड़ को इधर-उधर कर दिया और कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी। दरअसल यह भीड़ बिरयानी खाने के इंतजार में जमा थी। क्योंकि प्रत्याशी द्वारा बिरयानी तैयार कराई जा रही थी और यह बिरयानी ग्रामीणों को दी जानी थी। पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है और प्रत्याशी अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए सभी तरीके आजमा रहे हैं। इसी तरह गांव सैफखां सराय में शनिवार की रात करीब आठ बजे संभल-चंदौसी मार्ग किनारे बिरयानी की दावत का इंतजाम किया गया था। ज्यादा भीड़ एकत्र हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी और पुलिस लौट गई। इस दौरान काफी लोग इधर उधर जमा हो गए। सूत्रों के अनुसार बिरयानी की करीब 17 देग तैयार कराई जा रही थीं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि भीड़ एकत्र होने की सूचना पर पहुंचे थे। भीड़ हटा दिया। कार्रवाई कोई नहीं की गई है।