चंदौसी। संभल जनपद में सुबह के समय हुई झमाझम बारिश के बीच पंचायत उपचुनाव में शनिवार को 74 फीसदी मतदान हुआ। मतदाताओं ने अपनी मोहर लगाकर चार ग्राम प्रधान व 61 ग्राम पंचायत सदस्यों का भाग्य मतपेटी में बंद कर दिया है। मतदान शांतिपूर्वक संपंन हुआ। 14 जून को मतगणना होगी।
जनपद में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सुबह सात बजे से सभी 43 बूथों पर मतदान शुरू हो गया था। सुबह से ही मतदाताओं की बूथों पर भीड़ चली रही। बीच में रूक रूककर बारिश होती रही। बारिश के दौरान मतदाताओं की संख्या कम हो जाती, बारिश बंद होने पर फिर लाइन लग जाती।
दोपहर के बाद अधिकांश बूथ खाली पड़ रहे। इक्का दुक्का मतदाता ही बूथों पर पहुंचे। सुबह से ही सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी दिन भर बूथों पर भ्रमण करते रहे तथा स्थिति का जायजा लेते रहे। मतदान सुबह से शाम तक शांतिपूर्वक चलता रहा। कही से भी किसी भी तरह के विवाद की सूचना नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।