फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाई होने की स्थिति में पर्ची डालकर चुना जाएगा विजेता प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। सोमवार को मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। आठ ब्लॉक में 130 टेबल पर मतगणना का कार्य होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि टाई होने की स्थिति में विजेता प्रत्याशी की घोषणा पर्ची डालकर की जाएगी। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए प्रत्याशी, गणना अभिकर्ता और निर्वाचन अभिकर्ता को अपनी कोरोना की जांच रिपोर्ट अवश्य लानी होगी।
विज्ञापन

मतगणना के लिए प्रशासन ने आठ ब्लाकों में 130 टेबल के 1312 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना केंद्र पर आने वाले गणना कर्मचारी, प्रत्याशी /उनके गणना अभिकर्ताओं को अलग-अलग प्रवेश द्वारा से प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे और मतगणना शुरू होने से समाप्त होने तक वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना केंद्र के परिसर के 200 मीटर की परिधि में केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों, उनके वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्याशी और उनके एजेंट के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
मतगणना के समय प्रथम दो प्रत्याशियों के मतपत्र बराबर होते हैं यानी टाई होने की स्थिति में दोनों प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न के नाम की पर्ची डाली जाएगी। जिस प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के नाम की पर्ची उठाई जाएगी, उसे विजेता घोषित किया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों की मतगणना हो रही होगी, उस समय उन्हें ग्राम पंचायत के प्रत्याशी, निर्वाचन अधिकर्ता, मतगणना एजेंट को ही परिसर/पंडाल में प्रवेश दिया जाएगा। खास बात है कि प्रत्याशी को अपनी, अपने एजेंट की मतगणना से पहले कोरोना की जांच करानी जरुरी होगी। जांच रिपोर्ट न होने पर उन्हें मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें