फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबमर्सिबल पंप का तार विद्युत लाइन से जोड़ते समय पंचायत सहायक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर चक निवासी बृजेश यादव (27) पुत्र रनवीर कमलपुर सराय ग्राम पंचायत में बतौर पंचायत सहायक तैनात थे। शुक्रवार की सुबह में वह घर में सबमर्सिबल पंप चलाने के लिए विद्युत लाइन में तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही बृजेश की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बृजेश के भाई जितेंद्र ने बताया कि सबमर्सिबल पंप चलाने के लिए तार विद्युत लाइन से जोड़ते वक्त बृजेश को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें