फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगाजल लेने जा रहे पंचायक सहायक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। दोस्त के साथ गंगा जल लेने ब्रजघाट जा रहे गांव गरवारा निवासी अमित (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि रोहित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। असमोली थानाो क्षेत्र के गांव गरवारा निवासी अमित पंचायत सहायक था। वह अपने दोस्त सैदपुर इम्मा के पंचायत सहायक रोहित के साथ सावन माह में जल लेने के लिए रविवार की शाम ब्रजघाट जा रहे थे। जैसे ही दोनों दोस्त अमरोहा के गजरौला के नाईपुरा पहुंचे तो सामने से बाइक से टकरा गए। इसमें रोहित और अमित घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित को घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जबकि डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमित की शादी 3 वर्ष पूर्व कुतुबपुर निवासी मनु के साथ हुई थी। मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें