फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंाच दिन अवकाश के बाद खुले बैंक, रही भीड़

Fri, 14 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को जब बैंक और सरकारी कार्यालय खुले तो हर तरफ भीड़ का नजारा दिखा। बैंकों में घंटों इंतजार के बाद लंबी कतारों में लगकर लोग अपना काम निपटाते नजर आए। 
विज्ञापन

पांच दिन के लंबे अवकाश और त्योहारी सीजन के चलते गुरुवार को पोस्ट आफिस, बैंक, सरकारी कार्यालयों समेत स्कूल कॉलेज में भी भीड़ का नजारा रहा।

बाजार में भी पांच दिन के अवकाश के बाद रौनक लौटी। हर तरफ भीड़ का नजारा दिखा। लोगों काम निपटाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। बैंकों में सबसे अधिक मुश्किल का सामना करना पड़ा। संयुक्त चिकित्सालय में भी भीड़ का नजारा दिखा। मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने और दवाएं हासिल करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। डाकघर में भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री के लिए लोग औसत से अधिक तादात में पहुंचे। 


तहसील और विकास खंड में भी उमड़ी भीड़ ः चंदौसी। पांच दिन के अवकाश के बाद तहसील और विकासखंड में भीड़ का नजारा दिखा। लोगों ने अपने जरूरी काम निपटाए। वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों ने पांच दिन के अवकाश के बाद लंबित कार्यों को निपटाया। तहसील और विकासखंड परिसर में सुबह से ही भीड़भाड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें