फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हातिमसराय में रेलवे ट्रैक किनारे मिला पेंटर का शव, हत्या के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र में हातिमसराय रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक किनारे पेंटर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हातिमसराय रेलवे स्टेशन से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब एक बजे रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने शव की पहचान शंकरलाल (38) पुत्र बृहमानंद निवासी नीमवाली बस्ती लोधीसराय के रूप में की। सूचना मिलने पर परिजनों भी मौके पर पहुंच गए। शंकरलाल के बड़े भाई सतीश ने बताया कि शंकरलाल 27 जुलाई की सुबह नौ बजे के करीब पेंट का काम करने के लिए घर से गया था और घर नहीं लौटा। तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को उसका शव मिला है। रेलवे ट्रैक पर खून पड़ा है। भाई के सिर में चोट लगी है। किसी व्यक्ति ने उसके सिर में चोट मारकर हत्या की है। नखासा के कोतवाल सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें