फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद का समय हुआ पूरा, पर लक्ष्य रहा अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। धान खरीद का 31 जनवरी यानी आज आखिरी दिन है और खरीद धान खरीद का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस बार शुरूआत में निजी क्षेत्र की मंडियों में धान के भाव अधिक थे। इस कारण सरकारी केंद्रों पर धान कम पहुंचा है।
विज्ञापन

शासन ने संभल जनपद में इस वर्ष 1.10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य दिया था। इसके विभाग की ओर से 29 धान क्रय केंद्र लगाए गए थे। एक अक्टूबर 2021 से धान केंद्रों की शुरूआत हो गई थी। 29 जनवरी तक जनपद में करीब 90 हजार मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो पाई है। सोमवार (31 जनवरी) आखिरी दिन है और खरीद लक्ष्य से अभी 20 हजार मीट्रिक टन दूर है। ऐसे में धान खरीद का लक्ष्य पूरा होना संभव नहीं है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरकारी केंद्रों पर धान का मूल्य 1985 रुपये प्रति क्विंटल है। इस बार सीजन शुरूआत में ही निजी क्षेत्र की मंडियों में बारीक धान 2000 रुपये से लेकर 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका है। इस कारण शुरूआत में कम किसान ही मंडी में अपना धान लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

पिछले साल से भी चार हजार मीट्रिक ट्रन कम मिला धान
संभल जनपद में वर्ष 2020-21 में प्रशासन की ओर से 94 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। यह खरीद लक्ष्य से अधिक थी। इस बार शासन ने खरीद का लक्ष्य बढ़ा दिया था। इसके सापेक्ष इस बार 90 हजार मीट्रिक धान खरीदा गया है। यह पिछले साल की खरीद से भी चार हजार मीट्रिक टन कम है।
शुरूआत में निजी क्षेत्र की मंडियों में धान के भाव अच्छे थे। इस कारण धान की खरीद कम हुई है। धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। अभी तक करीब 90 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। धान खरीद की आखिरी तारीख 31 जनवरी है।
विज्ञापन

विजेयता सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें