फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पीएसी के जवानों ने युवक से मारपीट की, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के यशोदा चौराहे पर स्थित गुप्ता भोजनालय में पीएसी के चार-पांच जवानों ने एक युवक के साथ बुधवार की रात मारपीट की है। पीड़ित युवक के दोस्त ने अज्ञात पीएसी के जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सीओ संभल आलोक भाटी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी सागर गुप्ता ने बताया कि वह बुधवार की रात करीब नौ बजे अपने दोस्त शुभिग अग्रवाल और आशीष अग्रवाल के साथ गुप्ता भोजनालय पर खाना खाने के लिए गया था। पास बैठे दो सिपाहियों ने कहासुनी की और विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी।
उस वक्त तो मामला शांत हो गया लेकिन बाद में अन्य सिपाहियों के साथ आए और शुभिग अग्रवाल के साथ मारपीट की। इसमें शुभिग अग्रवाल की आंख में चोट आई है। पीड़ित ने घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें पुलिसकर्मी मारपीट करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि घटन उनके संज्ञान में आ गई है। जांच कराकर कार्रवाई के लिए पीएसी के अधिकारियों को लिखा जाएगा। मालूम हो 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से पीएसी की कंपनी शहर में रहती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें