जुनावई। थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाईवे पर कादराबाद के पास ओवरटेक करते समय ट्रक पिकअप से टकरा गया। हादसे में पिकअप का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जनपद बरेली के कस्बा फरीदपुर निवासी धर्मवीर सिंह पिकअप पर क्लीनर है। वह चालक के साथ मेरठ से सामान लादकर बरेली जा रहा था। बुधवार की रात करीब 11 बजे करीब मेरठ बदायूं हाईवे जुनावई थाना क्षेत्र के कादराबाद पुलिया के नजदीक ट्रक चालक ने पिकअप को ओवरटेक कर आगे निकल गया और ट्रक की गति धीमी हो गई। अचानक से ट्रक के आगे आने पर पिकअप चालक ने बचने का प्रयास किया।
इसके बावजूद पिकअप ट्रक से टकरा गई। पिकअप क्लीनर ने हाथ बाहर लटका रखा था। हादसे में क्लीनर का हाथ कंधे से कटकर लटक गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने की क्लीनर धर्मवीर सिंह को उपचार के लिए जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे प्रथम उपचार देने के बाद हायर सेंटर बदायूं रेफर कर दिया है।