धनारी। थाना क्षेत्र गांव में पड़ोसी गांव के व्यक्ति ने उधारी के डेढ़ लाख रुपयेे देने से इंकार कर कर दिया। इसी टेंशन में 38 वर्षीय किसान ने खेत पर बबूूल में गमछे का फंदा बनाकर लटक गया और आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 38 वर्षीय युवक खेती करता थ। बुधवार की शाम वह घर से खाना खाने के बाद घर पत्नी से नलकूप पर जाने को कहकर चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण अपने खेतों पर पहुंचे, तो पेड़ पर शव लटक देखा। युवक का शव बबूल के पेड़ पर गमछे से लटका हुआ था। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।
मृतक के परिजनों ने बताया कि पास के गांव के एक एक व्यक्ति को मृतक ने डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। अब आरोपी ने उधारी के पैसे देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर वह टेंशन था और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक किसान के दो बेटी व एक बेटा है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।