फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर ओवरलोड दौड़ रहे टेंपो, जीवन से कर रहे खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। हाइवे पर ओवरलोड टेंपो और ई-रिक्शा हादसे का सबब बन रहे हैं। धनारी में रविवार की शाम हुए कार की टक्कर से टेंपो सवार पांच लोगों की जान चली गई। घटना के वक्त टेंपो में 10 सवारियां थीं। वहीं ट्रक को ओवरटेक करते समय कार की टेंपो से भिड़ंत हो गई थी।
विज्ञापन

चंदौसी के संभल मार्ग और बनियाठेर के मुरादाबाद आगरा हाईवे पर भी ओवरलोड टेंपो फर्राटा भरते हुए आमतौर पर देखे जा सकते हैं। सोमवार को भी संभल मार्ग पर टेंपो में जगह नहीं होने पर लोग पीछे लटक कर सफर करते नजर आए। वहीं ई-रिक्शा का तो आलम ये है कि एक ई-रिक्शा अनाज के कट्टों से लदा था। ऐसे ओवरलोड कई टेंपो और ई-रिक्शा रोड पर फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। इन्हें किसी ने रोकने की जहमत भी नहीं समझी।
एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि धनारी में हुए हादसे में ट्रक को ओवरटेक करते समय कार सामने से आ रहे टेंपो से टकराई है। वहीं टेंपो भी ओवरलोड था। फिलहाल ओवरलोडिंग को लेकर जल्दी ही अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें