फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। दो माह से मानदेय न मिलने पर एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारी दूसरे दिन शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एक तो उन्हें वैसे ही दो माह का मानदेय नहीं मिला है। उस पर भी कॉलेज प्राचार्या उन्हें नौकरी से निकालकर नए कर्मचारियों की भर्ती करने की धमकी दे रही हैं। वहीं प्राचार्या का कहना है कि उनके खिलाफ कर्मचारियों को भड़काया जा रहा है।
विज्ञापन

एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज के करीब 15 आउटसोर्सिंग कर्मचारी दो माह से मानदेय न मिलने पर हड़ताल कर रहे हैं। शनिवार को कॉलेज परिसर में हड़ताल पर बैठे आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि बीते दो माह से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। वे अपने परिवार की जरूरत तक पूरी नहीं कर पा रहे।
कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम कॉलेज प्राचार्या उनके पास आई और उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से कहा कि कॉलेज में गुंडों लोगों की भर्ती कर रखी है। तुम लोगों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा। सोमवार से नए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। कर्मचारियों ने बताया कि एक तो उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। ऊपर से कॉलेज प्राचार्या उन्हें मानदेय दिलाने का प्रयास नहीं कर रहीं बल्कि, कॉलेज से निकालने की धमकी दे रही हैं।
विज्ञापन

धरना देने वालों में संजीव कुमार, विनीत गुप्ता, पुष्पा देवी, अजय, सुरेश चौहान, महक, राजन, मयंक चंद्रा, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
-

यह प्राचार्य को हटाने की साजिश का हिस्सा है। कॉलेज के शिक्षिकाओं, बाबू और कर्मचारियों को मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है। संविदा पर हस्ताक्षर भी नहीं किए हैं। जिससे अधूरे दस्तावेज के साथ सेलरी पर हस्ताक्षर नहीं हो पाएंगे। उन्होंने किसी प्रकार की कोई धमकी नहीं दी है।
विज्ञापन




डॉ. अलका रानी अग्रवाल, प्राचार्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें