फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 18 हजार प्रतिमाह वेतन मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय राजभर ने बताया कि जल्द ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये कर दिया जाएगा। इसकी प्रदेश सरकार द्वारा तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 11 अप्रैल को संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विशेष सचिव को ज्ञापन सौंपा था। इन मांगों को विशेष रूप से पूर्ण करने का विशेष सचिव ने आश्वासन दिया था। ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए संगठन के पदाधिकारियों को 16 जून के लिए लखनऊ बुलाया गया था। यहां वार्ता के दौरान संगठन की ओर से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन 20 हजार रुपये देने की मांग की गई थी। लेकिन शासन ने 16 हजार रुपये प्रति माह देने की बात कही, इसके बाद 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की सहमति बन गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक जुलाई से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से वेतन मिलने की उम्मीद है। संवाद

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दो माह का वेतन दिलाने की मांग

चंदौसी। पालिका के करीब 125 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के दो माह के वेतन भुगतान पालिका अब तक नहीं कर सकी। इसके लिए हर रोज आउट सोर्सिंग कर्मचारी पालिका के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रॉकी वाल्मीकि ने ईओ को शिकायतीपत्र देकर बताया कि वर्ष 2022 के जून और जुलाई माह के मानदेय का भुगतान आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अब तक नहीं हो सका है जबकि संगठन मानदेय देने की मांग कई बार कर चुका है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर दो माह के वेतन का भुगतान आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रक्षाबंधन से पहले नहीं किया गया, तो पीड़ित सफाई कर्मचारियों की ओर से संबंधित फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें