संभल। रोटरी क्लब संभल सिटी की बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए अंकित गोयल अध्यक्ष, मानस गर्ग सचिव तथा अर्चित गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए। जिसके बाद मुरादाबाद मार्ग पर 30 पौधे लगाए गए। अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि इस सत्र में कई सामाजिक कार्य जैसे स्वास्थ्य कैंप, गरीबों की सेवा आदि किए जाएंगे। डायरेक्टर मलय कांति एवं शांतनु सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। सामाजिक कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान तन्मय अग्रवाल, शांतनु सक्सेना, डा. संजय, डॉ. राजेश, आशुतोष रस्तोगी, गुल्लु वर्मा, विकास अग्रवाल, अजय सिंघल, सिद्धार्थ कुमार आदि रहे। संवाद