फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस : पंजीकरण के लिए 1.86 लाख उपभोक्ता अब भी बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विद्युत विभाग के बकायेदारों के लिए लागू एक मुश्त समाधान (ओटीएस) का दूसरा चरण कल पूरा हो जाएगा। इसके बाद तृतीय चरण शुरू होगा, जिसमें 55 प्रतिशत ही छूट मिल पाएगी। जबकि वाणिज्यिक, औद्योगिक और निजी संस्थानों के लिए 40 फीसदी छूट मिलेगी।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में विभाग ने 2,20,719 बकायेदारों को ओटीएस योजना के लिए चयनित किया था। जिसके मुकाबले अभी तक 34381 बकायेदार ओटीएस के लिए पंजीकरण करा पाए हैं। यह लक्ष्य के मुकाबले 15.58 है। ऐसे में 1,86,338 बकायेदार रजिस्ट्रेशन कराने से रह गए हैं। इन बकायेदारों को 15 जनवरी के बाद तीसरे चरण में ब्याज में छूट का लाभ कम हो जाएगा और उन्हें 55 प्रतिशत ही छूट मिल पाएगी। योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण विभागीय खंड/उपखंड कार्यालय, जनसेवा केंद्र या विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org के माध्यम से करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें