फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर की कार्रवाई से कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई : साध्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। नगर में रेलवे स्टेशन के समीप हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की तादाद में स्वयंसेवकों सहित आसपास के लोग शामिल हुए। यज्ञ में आहुतियां देते हुए यजमानों ने शांति पाठ किया।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए साध्वी डॉक्टर प्राची ने उन माता-पिताओं पर आपत्ति व्यक्त की, जिनकी सोच बेटियों को फोन से दूर रखने की है। उन्होंने कहा कि 2010 से 2026 के भारत में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई से कानून व्यवस्था दुरुस्त है बेटियां सुरक्षित हैं।
इस दौरान सम्मेलन में मौजूद संतोषी बाबा ने कहा कि हिंदुओं को एक करने का समय आ गया है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर किस तरीके से अत्याचार किया जा रहा है, इससे हिंदुओं को सबक लेना चाहिए। पूरे देश में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे हिंदू एकता की छलक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय, सोनू यादव, प्रशांत अग्रवाल, जगदीप वार्ष्णेय, दीपक गौतम, उमाकांत शर्मा, रमन वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें