फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 70 फीसदी बायोमेट्रिक हाजिरी वाले छात्रों को ही मिलेगी छात्रवृत्ति

Fri, 15 Nov 2024 03:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। उच्च शिक्षा व माध्यमिक इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति चाहिए तो अब उन्हें कॉलेजों में बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी होगी। इसके लिए शासन ने आदेश जारी किए हैं। बायोमेट्रिक हाजिरी का रिकॉर्ड समाज कल्याण विभाग में जमा होगा। रिकॉर्ड सत्यापित करने के बाद छात्र-छात्राओं का डाटा शासन को भेजा जाएगा। 70 फीसदी बायोमेट्रिक हाजिरी पर ही छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा की सभी कक्षाओं में वित्तीय वर्ष 2024-25 में बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया गया है। पहले डिग्री कॉलेजों व माध्यमिक इंटर कॉलेजों में बिना बायोमेट्रिक हाजिरी के ही छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलती थी। ऐसे में शासन को पता नहीं चल पाता था कि कितने विद्यार्थी कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कई कॉलेजों में छात्रों का फर्जी तरीके से भी दाखिला कराया जाता था और जांच करने के बाद ही इसका पता चलता था। लेकिन अब फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कॉलेजों में बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाने के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं। इसके लिए जिला स्तर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कॉलेज का नोडल अधिकारी प्राचार्यों को बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा के कॉलेजों में कक्षा नौ से लेकर इंटर तक और डिग्री कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी होगी। हाजिरी न लगाने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा।


शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर बायोमेट्रिक हाजिरी के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही जिले के सभी प्राचार्यों को कार्यालय में बुलाकर बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाई जा रही है। इसके बाद कॉलेजों में विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 70 फीसदी बायोमेट्रिक हाजिरी वाले छात्रों को ही छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिनेज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें