फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑनलाइन शपथ से टूटेगी बाल विवाह की बेड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है। बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने के लिए अब गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। खास बात यह है कि इस मुहिम में पारदर्शिता लाने के लिए पोर्टल का सहारा लिया जा रहा है, जहां हर नागरिक न केवल शपथ लेगा, बल्कि अपनी भागीदारी का सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन

इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने नया दांव चला है। शपथ लेने वालों की संख्या के आधार पर जिलों की रैंकिंग तय की जाएगी। इससे जिला प्रशासन के बीच अपने जनपद को बाल विवाह मुक्त श्रेणी में शीर्ष पर लाने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चौपालों और ग्रामीण बैठकों के जरिए लोगों को ऑनलाइन शपथ के लिए प्रेरित करें।
0000
कैसे बनें मुहिम का हिस्सा
प्रशासन ने शपथ लेने की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा है, ताकि तकनीक से दूर रहने वाले लोग भी आसानी से जुड़ सकें। सबसे पहले stopchildmarriage.wcd.gov.in पर लॉग-इन करें। मेनू सेक्शन में जाकर Take Pledge पर क्लिक करें। अपना नाम, मोबाइल नंबर और जिले की जानकारी दर्ज करें। शपथ पूरी करते ही डिजिटल सर्टिफिकेट जनरेट होगा, जिसे तुरंत डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

00000
संभल में एक्शन : तीन शादियां रुकवाईं, योजनाओं से जोड़ा
जिला बाल संरक्षण अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण ने बताया कि जनपद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच कुल पांच बाल विवाह रुकवाए गए हैं। वहीं अप्रैल 2025 से अब तक बाल विवाह के तीन मामले सामने आए, जिन्हें पुलिस के सहयोग से मौके पर ही रुकवाया गया। साथ ही बच्चियों के माता-पिता को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाने के बजाय उनकी नियमित काउंसलिंग कर जागरूक किया जा रहा है। इन बच्चियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके भविष्य को सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें