फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑनलाइन बिल भुगतान व अन्य व्यवस्था 12 जून की सुबह तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की ऑनलाइन बिल भुगतान की व्यवस्था में सुधार के चलते ऑनलाइन सभी कार्य बंद हैं। बिजली बिल भुगतान, कैश काउंटर व अन्य कार्य 12 जून सुबह आठ बजे तक बंद रहेंगे। विभाग की ओर से पूर्व में सूचना न दिए जाने से उपभोक्ता परेशान हैं। बिल जमा करने पहुंचे कुछ उपभोक्ता कैश काउंटर बंद देखकर लौट गए।
विज्ञापन

ऑन व्यवस्था में सुधार के चलते नौ जून की सुबह से सभी कार्य बंद हैं। इससे जनपद के शहरी क्षेत्र बहजोई, चंदौसी, संभल आदि प्रभावित हैं।नौ जून से 12 जून सुबह आठ बजे तक शहरी क्षेत्र में बिल बनाने, विभागीय काउंटर पर बिल जमा करने, संशोधित करने, नाम परिवर्तन करने, विधा परिवर्तन करने, भार वृद्धि करने, ऑनलाईन बिल जमा करने आदि सभी कार्य प्रभावित हैं। उपभोक्ता 12 जून की सुबह आठ बजे के बाद ये सभी कार्य कर सकेंगे। इस अवधि में विद्युत बिलिंग से संबंधित किसी भी असुविधा के लिए अपने उपखंडीय व खंडीय कार्यालय से अथवा कस्टमर केयर नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें