फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गांव कैल में जहरीले पदार्थ से शराब के सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल में जहरीले पदार्थ के सेवन से शराब की दुकान के सेल्समैन सत्यपाल (48) की मौत हो गई। रात गंभीर हालत में घर पहुंचा था। मृतक के पिता कल्याण की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने जमीन की रंजिश को लेकर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल निवासी सत्यपाल धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली में शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे सत्यपाल गंभीर हालत में घर पहुंचा। लड़खड़ाते हुए घर आकर गिर पड़े और मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर पत्नी घबरा गई और बेहोश हो गई। सत्यपाल की तबीयत खराब होने की बात सुनकर छोटा भाई सोनवीर भी घर आ गया। वहां से बबराला ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उनकी पत्नी अनिता को बबराला के निजी अस्पताल में उपचारित कराया गया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव पीएम को भेजा है। पिता कल्याण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे को जान से मारने की नियत से गांव के ही के उदयवीर, उसके बेटे राजकुमार और शिवराज ने सत्यपाल को रोक लिया। खाने पीने के बहाने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़ गए। घर आने पर उसके बेटे ने पेट में जलन, सिर में तेज दर्द की शिकायत बताई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सोनवीर ने बताया कि उसने 2019 में आवासीय जमीन करीब आधा बीघा खरीदी थी। वह जमीन आरोपियों के परिवार की थी। तभी से वह रंजिश मानते हैं और उस पर उन्होंने कब्जे का प्रयास किया था। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सत्यपाल के पास खेती की जमीन नहीं है। वह शराब की दुकान पर सेल्समैन था। उसी से परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके दो बेटी व एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, दूसरी बेटी की शादी के लिए रिश्ता तय कर दिया है। बेटा पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें